बजट सत्र: सोना पहाड़ी में 100 साल से हो रही पूजा-पाठ, पर हो रही अवैध वसूली!

रांची: विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के पांचवें दिन नागेंद्र महतो ने बगोदर स्थित सोना पहाड़ी का मामला सदन में उठाया....

jharkahnd budget 2026
jharkahnd budget 2026

रांची: विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के पांचवें दिन नागेंद्र महतो ने बगोदर स्थित सोना पहाड़ी का मामला सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि सोना पहाड़ी में पिछले 100 वर्षों से पूजा-पाठ होता चला आ रहा है, लेकिन वहां कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है.

इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बंदोबस्ती के लिए दर निर्धारित कराई जाएगी. जल्द ही निविदा निकाली जाएगी और अनाधिकृत कार्यों पर रोक लगाई जाएगी.

वहीं विधायक उदय शंकर सिंह ने सारठ में इंडोर स्टेडियम निर्माण की मांग की. इस पर मंत्री ने कहा कि देवघर के उपायुक्त से जमीन संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध करा दिया जाए, सरकार यथाशीघ्र कार्रवाई करेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *