चतरा: भुईयांडीह के पास पलटी बस, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका, राहत-बचाव जारी

चतरा: जिले डोभी मुख्य मार्ग पर भुईयांडीह के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित...

चतरा: जिले डोभी मुख्य मार्ग पर भुईयांडीह के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Also Read: रांची: हटिया के बाद रातू में आया जंगली हाथी, लोगों में दहशत

राहत-बचाव कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति के कारण हुआ. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *