रांचीः कैबिनेट की बैठक 24 फरवरी को होगी. यह जानकारी मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने दी है. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक दोपहर दो बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी.

नयी योजनाओं को मिल सकती है स्वीकृति
जानकारी के अनुसार इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है. 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव भी संपन्न हो जाएगा. वहीं बैठक में कई नयी योजनाओं को स्वीकृति दी जा सकती है. इससे पहले 24 फरवरी को विधानसभा में राज्य का बजट भी पेश किया जाएगा. कई मायनों में कैबिनेट की बैठक अहम होगी.

