क्या ऑस्कर विनर्स बेच सकते हैं अपनी ट्रॉफी? जानिए नियम और कब-कब हुई नीलामी

NEWS DESK: किसी भी कलाकार, निर्देशक या फिल्ममेकर के लिए Academy Awards जीतना बेहद गर्व की बात होती है. हर साल की...

NEWS DESK: किसी भी कलाकार, निर्देशक या फिल्ममेकर के लिए Academy Awards जीतना बेहद गर्व की बात होती है. हर साल की तरह इस बार भी लॉस एंजेलिस के Dolby Theatre में इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन हुआ, जहां दुनियाभर के सितारों ने शिरकत की.

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में कई बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. वहीं भारतीय फैंस के लिए खास आकर्षण रहीं Priyanka Chopra, जिन्होंने अपने पति Nick Jonas के साथ रेड कार्पेट पर हिस्सा लिया और अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर की भूमिका निभाई.हालांकि, इस चमक-दमक के बीच एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है, क्या ऑस्कर विजेता अपनी ट्रॉफी बेच सकते हैं?

क्या है ऑस्कर ट्रॉफी?

ऑस्कर ट्रॉफी का आधिकारिक नाम Academy Award of Merit है. यह लगभग 13.5 इंच ऊंची और करीब 3.8 किलोग्राम वजनी होती है. ब्रॉन्ज से बनी इस ट्रॉफी पर सोने की परत चढ़ी होती है. यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्टता और वर्षों की मेहनत का प्रतीक मानी जाती है.

क्या ऑस्कर ट्रॉफी बेची जा सकती है?

साल 1951 के बाद Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने एक सख्त नियम लागू किया. इसके अनुसार, कोई भी विजेता या उसका परिवार ऑस्कर ट्रॉफी को सीधे बाजार में नहीं बेच सकता.

अगर कोई ट्रॉफी बेचना चाहता है, तो उसे पहले अकादमी को मात्र 1 डॉलर में खरीदने का प्रस्ताव देना होता है. इस नियम का उद्देश्य ऑस्कर की गरिमा को बनाए रखना है और इसे व्यावसायिक वस्तु बनने से रोकना है.

कब-कब हुई ऑस्कर ट्रॉफी की नीलामी?

यह नियम 1951 से पहले दिए गए ऑस्कर अवॉर्ड्स पर लागू नहीं होता. यही कारण है कि पुराने ऑस्कर अवॉर्ड्स की नीलामी संभव रही है.

1. पॉप स्टार Michael Jackson ने 1999 में फिल्म Gone with the Wind (1939) का ऑस्कर लगभग 15 लाख डॉलर में खरीदा था.

2.फिल्म Citizen Kane से जुड़ा ऑस्कर 2011 में करीब 861,542 डॉलर में नीलाम हुआ.

3. इसके अलावा Bette Davis और Clark Gable जैसे सितारों की ट्रॉफियां भी ऊंची कीमतों पर बिक चुकी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *