धनबाद रेल मंडल में CBI की कार्रवाई: 50 हजार घूस लेते सीनियर डीईई गिरफ्तार, आवास और दफ्तर में छापेमारी

धनबाद: शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम...

Oplus_16908288

धनबाद: शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने दबिश दी. सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद रेल मंडल के वरीय विद्युत अभियंता (सीनियर डीईई ) संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारी:

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई को संजीव कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की गुप्त शिकायत मिली थी. योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाते हुए सीबीआई की टीम शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय पहुंची और जैसे ही संजीव कुमार ने 50 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, टीम ने उन्हें दबोच लिया.

कार्यालय से लेकर आवास तक खंगाले जा रहे दस्तावेज:

संजीव कुमार की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की कार्रवाई और तेज हो गई है. सीबीआई की एक टीम डीआरएम ऑफिस स्थित उनके चैंबर में घंटों से दस्तावेजों और फाइलों को खंगाल रही है. दूसरी टीम उनके निजी आवास पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है.वहां मौजूद नकदी, बैंक खातों और निवेश से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है.

रेलवे महकमे में मचा हड़कंप:

सीबीआई की इस अचानक हुई कार्रवाई से धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खलबली मची हुई है.कई विभागों में सन्नाटा पसरा है और लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.फिलहाल, सीबीआई की टीम ने अधिकारिक तौर पर विस्तृत विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन पूछताछ और कागजी कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *