Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू इलाके में अपराधियों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है. बाइक सवार अपराधी चेन छीनकर फरार हो गया.
क्या है पूरा मामला ?
बताया जा रहा है कि महिला सब्जी ले कर घर लौट रही थी. उसी समय बाइक सवार महिला के गले से चेन झपट्टा मारकर फरार हो गया. अपराधी बाइक पर सवार था और हेलमेट पहने हुए था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

मामला CCTV में कैद
यह पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है.
Also Read: पारसनाथ के जंगल में क्वार्ट्ज माफियाओं के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई, अवैध पत्थर लदा हाइवा जब्त


