चाईबासा : विषैले सांप के काटने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

Chaibasa : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ा जयपुर गांव में विषैले सांप के काटने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो...

चाईबासा

Chaibasa : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ा जयपुर गांव में विषैले सांप के काटने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका सुष्मिता देवगम बड़ा जयपुर गांव निवासी विक्रम देवगम की पुत्री थी. जानकारी के अनुसार गुरूवार रात को घर के अंदर बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ जमीन पर सो रही थी. रात करीब दो बजे विषैले सांप ने बच्ची को काट लिया. जिससे बच्ची का नींद खुल गयी. बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है. कुछ देर बाद बच्ची ने चिती सांप को घर के दरवाजा के पास देखा. सांप को उसकी मां ने डंडा से मार दिया.

तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया

बच्ची का धीरे-धीरे तबीयत खराब होने लगी तो सुबह करीब पांच बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लगया गया. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. मृतका की मां ने बताया कि पति गुजरात में मजदूरी करने गये है. घटना की जानकारी दे दी गयी है. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

 

ALSO READ : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाया सुरक्षा में लगे गार्ड और काफिला, बिना स्कॉट और सुरक्षाकर्मियों के घूम रहे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *