रामनवमी पर्व पर सुआ कौड़िया में चैता दुगोला कार्यक्रम आयोजित

  पलामू: रामनवमी पर्व के मौके पर रामनवमी पूजा कमिटी द्वारा सदर प्रखंड के सुआ कौड़िया में भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम का...

 

पलामू: रामनवमी पर्व के मौके पर रामनवमी पूजा कमिटी द्वारा सदर प्रखंड के सुआ कौड़िया में भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने फीता काटकर किया. इससे पूर्व रामनवमी पूजा समिति ने विधायक को पगड़ी पहनाकर, तलवार व मोमेंटो भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर जिला परिषद बासो देवी, सुआ मुखिया दुलारी देवी, कौड़िया मुखिया कुमारी अंजना सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम, सदर थाना प्रभारी लालजी, जेनरल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, पूर्व जेनरल अध्यक्ष टाइगर कुमार, प्रेम प्रकाश ठाकुर, अजय चौधरी, अक्षय सिंह, रणधीर सिंह, शेखर मेहता, बसंत मेहता, उपाध्या सिंह, अनिल विश्वकर्मा, नंदू सिंह, देवेंद्र ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर, लखन ठाकुर, संतोष प्रसाद, पंसस कौड़िया अजीत सिंह, राजेश गुप्ता, नेहरू प्रसाद, सोरेन विश्वकर्मा, विजय यादव, यदुवंशी सिंह, पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह, सुबोध विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

दो व्यासों के बीच हुआ रोचक मुकाबला

कार्यक्रम में कौड़िया से व्यास सुदर्शन यादव और सुआ से व्यास हरेंद्र सिंह उर्फ बुढ़ा ब्यास के बीच मुकाबला हुआ. दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत: विधायक

इस अवसर पर विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि सुआ कौड़िया का रामनवमी पर्व झारखंड में दूसरे स्थान पर माना जाता है. उन्होंने कहा कि चैता दुगोला ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे संरक्षित रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और मार्ग पर चलकर ही रामराज्य की स्थापना संभव है. साथ ही उन्होंने कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धालु धूमधाम से रामनवमी मना रहे हैं, जो गर्व की बात है.

कलाकारों को मिलता है मंच

विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरती है. अंत में उन्होंने पूजा समिति और ग्रामीणों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *