चतरा: सिमरिया में कंपनी के साइट पर गोलीबारी, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

चतरा: जिले के सिमरिया क्षेत्र स्थित धनगढढा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मिलेनियम कंपनी के साइट पर अज्ञात अपराधियों...

चतरा: जिले के सिमरिया क्षेत्र स्थित धनगढढा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मिलेनियम कंपनी के साइट पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की. इस हमले के कुछ ही देर बाद, सोशल मीडिया पर राहुल दुबे गैंग की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना की पूरी जिम्मेदारी ली गई है.
जारी किए गए संदेश में स्पष्ट रूप से दीपक और ‘नन्दन’ नामक व्यक्तियों को निशाना बनाया गया है. संदेश में राहुल दुबे ने लिखा है कि यह गोलीबारी सिर्फ एक चेतावनी थी.धमकी भरे लहजे में कहा गया है,आज जो गोलीबारी हुई है, वह केवल तुम्हारा कान का पर्दा खोलने के लिए थी.इसके बाद भी अगर तुमने मैनेज नहीं किया, तो अगली बार तुम्हारी खोपड़ी खोल देंगे.इतना ही नहीं, पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि जो कोई भी उनके साथ खड़ा दिखेगा, उस पर भी हमला किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *