चतरा: जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. एसपी के दिशा-निर्देशों के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान करीब 25.5 एकड़ और 15 कट्ठा भूमि पर लगी अवैध अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर वन भूमि और दुर्गम इलाकों में छापेमारी की. अभियान का मुख्य उद्देश्य अफीम की फसल को बाजार में पहुंचने से पहले ही प्रारंभिक अवस्था में खत्म करना था.

यह अभियान निरंतर जारी रहेगा
पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम गेरुआडीह और चानो में गांव सबसे कार्रवाई कर करीब 25 एकड़ भूमि पर लगी फसल को ट्रैक्टर और जवानों की मदद से नष्ट किया. इसके बाद राजपुर थाना क्षेत्र के हेमरालुटा में पुलिस ने करीब 0.5 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती को उजाड़ा. फिर कुंदा थाना क्षेत्र अनगड़ा में लगभग 15 कट्ठा जमीन पर की जा रही अवैध खेती पर पुलिस का डंडा चला. एसपी ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. फिलहाल पुलिस उन भू-स्वामियों और खेती कराने वाले मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुटी है जो इस अवैध धंधे में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग लैंड स्कैम: हाईकोर्ट में IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत पर ACB का जवाब दाखिल

