चतरा: चार नाबालिगों की मौत के बाद भारी तनाव, 15 घंटे से सड़क जाम, वार्ता बेनतीजा

चतरा: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैयाटांड़ में गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में मातम और...

चतरा: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैयाटांड़ में गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में मातम और आक्रोश पैदा कर दिया है. इस दुर्घटना में चार नाबालिगों की मौत के बाद से ही स्थानीय ग्रामीण उग्र हैं. आक्रोशित लोगों ने कल रात से ही मुख्य सड़क को जाम कर रखा है, जो शुक्रवार दोपहर तक जारी है.

गौरतलब है कि गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित वाहन ने चार बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया था. चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

Also Read: पहले कुछ और,अब कुछ और! 50 लाख की रकम पर Gaurav Khanna के यू-टर्न से फैंस हैरान

सड़क पर रात भर डटे रहे ग्रामीण

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा रात भर सड़क पर डटे रहे. सड़क जाम होने के कारण कोयला ढुलाई और आम आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं.

प्रशासन की कोशिशें अब तक नाकाम

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पिपरवार पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कल रात से ही मोर्चा संभाले हुए हैं.प्रशासन और ग्रामीणों के बीच अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है.

अधिकारियों ने सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया है.ग्रामीण तत्काल उचित मुआवजे, पीड़ित परिवारों के लिए नौकरी और क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग पर अड़े हैं.

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहा है ताकि जाम हटाया जा सके और स्थिति सामान्य हो सके, हालांकि, ग्रामीण अभी भी किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं और उनका विरोध प्रदर्शन जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *