चतरा: सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

चतरा: इटखोरी थाना क्षेत्र के हजारीबाग रोड स्थित करनी-धुना मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हादसे में सिलाड़...

चतरा: इटखोरी थाना क्षेत्र के हजारीबाग रोड स्थित करनी-धुना मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हादसे में सिलाड़ गांव निवासी मिथलेश भुईयां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धुना गांव निवासी पंकज भुईयां की इलाज के दौरान अस्पताल में जान चली गई.

तीसरा युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे में तीसरे घायल सिलाड़ गांव निवासी नीरज कुमार भुईयां को इटखोरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी बेहतर देखभाल के लिए उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग रेफर कर दिया.

Also Read: EXCLUSIVE- झारखंड : मध्य से कोयल शंख जोन तक अब केवल 12 सक्रिय नक्सलियों की चुनौती, एके 56 व AK 47 हथियार से है लैस.

हादसे का कारण: अनियंत्रित वाहन से टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इटखोरी थाना क्षेत्र के करनी से धुना गांव जा रहे तीनों युवक बाइक सवार थे. तभी एक अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *