निकाय चुनाव: आज थमेगा भोंपू का शोर, कल घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे प्रत्याशी ,रांची में बाइक रैली निकाल कइयों ने किया शक्ति प्रदर्शन

रांची : नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे औपचारिक रूप से थम जाएगा. निर्वाचन नियमों...

रांची : नगर निकाय चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार अभियान आज शाम पांच बजे औपचारिक रूप से थम जाएगा. निर्वाचन नियमों के अनुसार निर्धारित समय के बाद लाउडस्पीकर, भोंपू या सार्वजनिक मंचों के माध्यम से किसी भी प्रकार का प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा के उल्लंघन पर संबंधित प्रत्याशी और समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.प्रचार के अंतिम दिन शहर में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही. विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने बाइक रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. झंडे, बैनर और नारों के साथ निकली रैलियों ने माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया.प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज दिखा, जहां उम्मीदवारों ने मतदाताओं से सीधे संवाद कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा.

बूथ मैनेजमेंट पर जोर, घर घर पर्ची पहुचाने पर जोर:

आज शाम पांच बजे के बाद प्रचार के पारंपरिक साधन बंद हो जाएंगे, लेकिन प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क कर सकते हैं. कार्यकर्ता अब घर घर पहुंच कर अपने अपने प्रत्याशियों के नाम की पर्ची मतदाताओं तक संपर्क पहुंचा रहे है, ताकि उनका नाम उन्हें याद रहे.

प्रशासन ने की तैयारी पूरी, कल रवाना होंगे मतदानकर्मी:

प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और निगरानी टीमों को सक्रिय रखा गया है. अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव की सूचना तुरंत देने की अपील की है। कल सभी मतदानकर्मी अपने अपने पोलिंग स्टेशन के लिए निकलना शुरू हो जाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *