गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

रांची: में घरेलू गैस की बढ़ती कमी और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश...

रांची: में घरेलू गैस की बढ़ती कमी और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ी आलोचना की है.

आम जनता और महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

राकेश सिन्हा ने कहा कि गैस की कमी और महंगाई की स्थिति केंद्र सरकार की नीतिगत विफलता का नतीजा है. इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर पड़ रहा है.

उज्ज्वला योजना के प्रचार पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का प्रचार करती है, लेकिन दूसरी ओर गैस की उपलब्धता और कीमतों पर सही नियंत्रण नहीं कर पा रही है. कई राज्यों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

Also Read: सुप्रीम कोर्ट की फटकार : डीजीपी नियुक्ति में नहीं चलेगी बहानेबाजी, राज्य सरकार को कड़े निर्देश

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी परेशानी

सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में हालात और भी कठिन हैं. वहां कई महिलाएं मजबूरी में फिर से लकड़ी और कोयले से खाना बनाने को विवश हो रही हैं.

महंगाई और गैस की किल्लत से बढ़ी मुश्किलें

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों की जरूरी जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है. पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है और अब गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं.

कांग्रेस ने की सरकार से हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार तुरंत गैस की आपूर्ति को सामान्य करे, सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *