Click Here
Click Here
Click Here

रांची : पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन की तबीयत बिगड़ी, रांची में होने वाला ‘संवैधानिक संवाद’ कार्यक्रम स्थगित

Ranchi: आदिवासी कल्याण केंद्र की ओर से 14 मार्च 2026 को रांची के शौर्य सभागार, डोरंडा में आयोजित होने वाला ‘संवैधानिक संवाद’...

Ranchi: आदिवासी कल्याण केंद्र की ओर से 14 मार्च 2026 को रांची के शौर्य सभागार, डोरंडा में आयोजित होने वाला ‘संवैधानिक संवाद’ कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. संस्था के अध्यक्ष परमेश्वर भगत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया है. परमेश्वर भगत ने कहा कि कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से लिया है. उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

कार्यक्रम की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी

परमेश्वर भगत यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के स्थगित होने का उन्हें खेद है, क्योंकि कई बुद्धिजीवी और प्रतिभागी इस संवाद का इंतजार कर रहे थे. लेकिन मुख्य अतिथि के स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय जरूरी था. संस्था की ओर से बताया गया है कि कार्यक्रम की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी. इसकी जानकारी सभी पंजीकृत प्रतिभागियों और मीडिया को समय पर दे दी जाएगी. साथ ही आयोजन समिति ने इस बदलाव से हुई असुविधा के लिए सभी से क्षमा भी मांगी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *