Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, 2 लाख से अधिक की दंड वसूली

सरायकेला: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना...

सरायकेला: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई.

मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,37,500 (दो लाख सैंतीस हजार पांच सौ रुपये) की दंडात्मक राशि की वसूली की गई.

Also Read: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में हजारीबाग की जनसमस्याओं का उठाया मुद्दा

भारी मालवाहक वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच

इस दौरान विशेष रूप से भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Driving Licence) सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया.

ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग पर सख्त चेतावनी

जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन नहीं करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे.

अभियान में सड़क सुरक्षा टीम भी रही मौजूद

उक्त जांच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *