झारखंड में अदालतों को दहलाने की साजिश: रांची-धनबाद के बाद अब बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

बोकारो: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. राजधानी रांची और धनबाद के बाद अब बोकारो जिला एवं व्यवहार न्यायालय को...

बोकारो: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. राजधानी रांची और धनबाद के बाद अब बोकारो जिला एवं व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सोमवार को इस सूचना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. जानकारी के अनुसार, यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई है. जैसे ही न्यायालय प्रशासन को इसकी सूचना मिली, तुरंत पुलिस विभाग को सूचित किया गया. धमकी भरे ईमेल में कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी.

Also Read : हेमंत सरकार में यूपी मॉडल पर पुलिस की स्ट्राइक: 13 महीनों में 15 एनकाउंटर, दहशत के पर्याय बने 5 खूंखार अपराधी ढेर

खाली कराया गया कोर्ट परिसर, चप्पे-चप्पे पर तलाशी:

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को आनन-फानन में खाली करा लिया गया है. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर मौजूद हैं. न्यायालय के हर कमरे, गलियारे और पार्किंग स्टैंड की सघन जांच की जा रही है. वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षा घेरे से बाहर कर दिया गया है ताकि तलाशी अभियान में कोई बाधा न आए. घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उनके साथ सिटी डीएसपी, हेड क्वार्टर डीएसपी और सिटी थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *