अपराधिक घटना की साजिश नाकाम, पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ 19 वर्षीय युवक को दबोचा

रांची : राजधानी के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया....

रांची : राजधानी के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना थी कि कैलाश बाबू स्ट्रीट स्थित गुरुशरण पैलेस अपार्टमेंट के पास एक युवक हथियार के साथ खड़ा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद डेली मार्केट थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. मंगलवार रात करीब 11:20 बजे छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान मो० इमरान मनवारी (19 वर्ष), पिता मो० सफिक, निवासी नदी ग्राउंड, हिंदपीढ़ी के रूप में हुई.

Also Read : असम में PM : पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- ‘कांग्रेस के राजकुमार हार का लगाएंगे शतक, असम में होगी हार की हैट्रिक’

तलाशी में पिस्टल और कारतूस बरामद


तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया. हथियार के संबंध में कोई वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था और उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

Also Read : असम में PM : पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- ‘कांग्रेस के राजकुमार हार का लगाएंगे शतक, असम में होगी हार की हैट्रिक’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *