Ranchi: अब बदलते दौर में व्हाट्सएप यूजर्स को निशाना बनाने के लिए साइबर अपराधियों ने एक नया और बेहद खतरनाक तरीका अपनाया है. जिसे बॉस स्कैम (Boss Scam) नाम दिया गया है. इस संबंध में साइबर थाने की पुलिस ने चेतावनी जारी की है. इस स्कैम के तहत साइबर अपराधी किसी को भी निशाना बना सकता है जो व्हाट्सएप का प्रयोग करता हो. इस स्कैम के जरिए साइबर अपराधी यूजर्स के अकाउंट मिनटों में खाली कर दे रहे हैं और यूजर्स को पछताने के सिवा और कुछ नहीं बचता है.
साइबर अपराधी इस तरीके से करता है ठगी
साइबर अपराधी किसी भी संस्थान में काम करने वाले लोगों को उसके बॉस के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर एक जिप (ZIP) फाइल भेजती है. जैसे ही कोई व्यक्ति या काम करने वाले इस फाइल को डाउनलोड करता है, स्कैमर्स उसके व्हाट्सएप अकाउंट का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते हैं. अकाउंट हैक करने के बाद, स्कैमर्स पीड़ित की प्रोफाइल पिक्चर और नाम का गलत इस्तेमाल करते हैं.

बचाव के लिए क्या करें?
रांची के साइबर पुलिस ने बताया कि किसी भी बॉस या वरिष्ठ अधिकारी के नाम से आया हुआ अज्ञात या संदिग्ध फाइल को बिना पुष्टि किए डाउनलोड न करें. यदि कोई तत्काल पैसों की मांग करता है, तो तुरंत फोन कॉल के माध्यम से उस व्यक्ति से सीधे संपर्क कर वास्तविकता की जांच करें.


