दिल्ली : भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए 144 प्रत्याशियों का किया ऐलान, शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम के अलावे भवानीपुर से भी लड़ेंगे चुनाव

Delhi: चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ चुनावी गहमागहमी तेज हो गयी है. चुनाव की...

Delhi: चार राज्य और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ चुनावी गहमागहमी तेज हो गयी है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है. भाजपा ने इस बार नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को दो विधानसभा सीट नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है.

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था

बता दें, पिछली बार शुभेंदु को नंदीग्राम से टिकट मिला था. इसके बाद ममता ने नंदीग्राम से शुभेंदु के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था. साथ ही ममता भवानीपुर से भी चुनावी मैदान में थी. नंदीग्राम में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. ममता नंदीग्राम से हार गई थीं. हालांकि भवानीपुर से वो जीत गईं थीं. इस बार भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए शुभेंदु को भावनीपुर और नंदीग्राम दोनों से प्रत्याशी बनाया है.

 

दिलीप घोष खड़गपुर सदर सीट से होंगे उम्मीदवार

क्रिकेटर अशोक डिंडा को भाजपा ने फिर से मोयना विधानसभा सीट से मौका दिया है. इससे पहले भी डिंडा को भाजपा ने मोयना विधासभा से ही टिकट दिया था और उन्होंने 1260 वोटों से जीत दर्ज की थी. भाजपा की इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार बनाया है.

अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने अपनी सूची में कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी टिकट दिया है. पार्टी ने नेता अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को रशबेहारी सीट से मैदान में उतारा गया है. कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों का चयन स्थानीय समीकरण और जीत की संभावना को ध्यान में रखकर किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *