दिल्ली : केरल के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, अबतक 86 उम्मीदवारों का ऐलान

Delhi: भाजपा ने आज केरल विधानसभा चुनाव को लेकर 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 47...

Delhi: भाजपा ने आज केरल विधानसभा चुनाव को लेकर 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुकी है. भाजपा ने कई बड़े चेहरों को टिकट दिया है. भाजपा ने अब तक 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में भाजपा ने कुल छह महिलाओं को मैदान में उतारा है. दोनों लिस्ट को मिला दें तो अब तक भाजपा ने कुल 13 महिलाओं को टिकट दिया है. भाजपा ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को टिकट दिया है. राजशेखरन ने इससे पहले 2021 में नेमोम से चुनाव लड़ा था, जहाँ मौजूदा शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी से हार गये थे.

बी. गोपालकृष्णन गुरूवायूर से लड़ेंगे चुनाव

वहीं वरिष्ठ BJP नेता बी. गोपालकृष्णन गुरुवायूर से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने धर्मडोम से के. रंजीत को भी मैदान में उतारा है, जहाँ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी ने त्रिशूर में एससी आरक्षित सीट नट्टिका निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा के पूर्व विधायक सी.सी. मुकुंदन को मैदान में उतारा है. मुकुंदन ने हाल ही में सीट न दिए जाने के कारण भाकपा छोड़ दी थी, क्योंकि पार्टी ने पूर्व विधायक गीता गोपी को प्राथमिकता दी थी.

बिग बॉस के प्रतियोगी रहे रॉबिन राधाकृष्णन को भी टिकट

इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी भाजपा ने टिकट दिया है. इस लिस्ट में बिग बॉस के प्रतियोगी रहे रॉबिन राधाकृष्णन को कोल्लम के कुंदारा से मैदान में उतारा गया है. बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को रिजल्ट आएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *