दिल्ली : CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस, संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने भेजा महाभियोग का प्रस्ताव

Delhi: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव भेजा गया...

Delhi: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव भेजा गया है. विपक्ष की तरफ से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग नोटिस लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जमा कर दी गई है. अब संसद के नियमों के तहत इस प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी. अगर प्रस्ताव स्वीकार होता है तो सदन में इस पर चर्चा और आगे की कार्रवाई की जा सकती है. CEC के खिलाफ 7 बिंदुओं वाले आरोप-पत्र हैं. TMC की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने ये नोटिस दिया है. दोनों सदनों को नोटिस सौंप दिया गया है. प्रस्ताव पर 190 से अधिक विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मुख्य तीन आरोप
– मतदाता से वोट अधिकार छीनना
– जब टीएमसी नेता उनसे मिलने गए तो दुर्व्यवहार किया
– SIR में संविधान को नहीं मानना
 महाभियोग पर महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?

टीएमसी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि जरूरी संख्या के समर्थन पत्र मिल गए हैं. मेरा मानना है कि हम इसे आज ही सौंप रहे हैं. हमारे पास 193 समर्थन पत्र हैं, लगभग 120 लोकसभा से और बाकी राज्यसभा से. यानी हमारे पास पर्याप्त संख्या से ज्यादा समर्थन है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *