पलामू: विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पलामू के सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव ने लोगों से दांतों और मसूड़ों की नियमित देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अच्छी मौखिक स्वच्छता से कई बीमारियों से बचाव संभव है.

बचपन से ही सफाई की आदत जरूरी
उन्होंने बताया कि बच्चों के मसूड़ों की सफाई जन्म से ही गीले कपड़े से करनी चाहिए. साथ ही बच्चे को दूध की बोतल मुंह में रखकर नहीं सुलाना चाहिए, इससे दांतों में सड़न का खतरा बढ़ता है. पहले दांत आने के साथ ही ब्रश की आदत डालना जरूरी है.
Also Read: प्रिंसिपल की गंदी नजर से महिला टीचर परेशान, बोलीं-जान बूझकर टकराते हैं और करते है बैड टच
ब्रश और सफाई की सही आदतें
सिविल सर्जन ने कहा कि सभी लोग सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें. खाने के बाद कुल्ला करने की आदत डालें और सख्त ब्रश व खुरदरे मंजन के उपयोग से बचें.
लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज कराएं
उन्होंने यह भी कहा कि मसूड़ों में सूजन, खून आना, सांसों में बदबू या दांतों में सड़न जैसे लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत दंत चिकित्सक से संपर्क करें.

