Click Here
Click Here
Click Here

रांची : ईद, सरहुल और रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी ड्रोन की नजर

Ranchi: राजधानी रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर...

Ranchi: राजधानी रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. इसी सिलसिले में रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी परिस्थिति में शहर की शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए. बैठक में एसएसपी के साथ ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे. एसएसपी ने क्षेत्रवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संवदेनशील इलाकों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ड्रोन मैपिंग

राजधानी में सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए तकनीक और अतिरिक्त बल दोनों का सहारा लिया जा रहा है. पहली बार सड़कों और संकरी गलियों की ड्रोन से मैपिंग कराई जा रही है. जुलूस के रास्तों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी जाएगी. राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए जिला पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जा रही है.

असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी ने कड़े निर्देश दिए हैं कि हुड़दंग करने वाले या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए. सोशल मीडिया पर भी विशेष टीम नजर रख रही है. त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक एसपी को विशेष रूट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है. रामनवमी और सरहुल के जुलूस के दौरान रूट डायवर्जन की सूचना समय से पहले आम जनता तक पहुंचाने की बात कही गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *