देवघर: विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में होली को लेकर विशेष कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है. मंदिर प्रशासन ने 2 और 3 मार्च 2026 को होने वाले धार्मिक आयोजनों का समय तय करते हुए श्रद्धालुओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
2 मार्च को डोल मंच प्रस्थान
02 मार्च 2026 (सोमवार) को दोपहर 4:30 बजे डोल मंच प्रस्थान होगा. यह कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
3 मार्च को होलिका दहन और हरिहर मिलन
03 मार्च 2026 (मंगलवार) को सुबह 5:11 बजे होलिका दहन किया जाएगा. इसके बाद सुबह 5:35 बजे हरिहर मिलन का आयोजन होगा. इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक माहौल रहेगा.
Also Read: चंद्र ग्रहण 2026: होलिका दहन के साथ बना विशेष संयोग, जानें ग्रहण के बाद क्या करें
चंद्रग्रहण के कारण पूजा रहेगी बंद
इसी दिन शाम 5:46 बजे से 6:48 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा. ग्रहण को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दोपहर 4:00 बजे से जलार्पण बंद करने का निर्णय लिया है. ग्रहण की अवधि में मंदिर में पूजा-अर्चना पूरी तरह बंद रहेगी.
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. होली और चंद्रग्रहण एक साथ होने के कारण इस बार देवघर में विशेष सतर्कता और तैयारी देखने को मिल रही है.
