Click Here
Click Here
Click Here

‘Dhamaal 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन की कमाई से ‘कॉकटेल 2’ को छोड़ा पीछे

Newswave Desk: अजय देवगन की फिल्म ‘Dhamaal 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों...

'Dhamaal 4'
'Dhamaal 4' creates a storm at the box office

Newswave Desk: अजय देवगन की फिल्म ‘Dhamaal 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसकी कॉमेडी और स्टारकास्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, पहले दिन की कमाई के साथ फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

‘धमाल 4’ की पहले दिन की शानदार कमाई

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ ने ओपनिंग डे पर दमदार प्रदर्शन किया. ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 15.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. वहीं, कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 18.29 करोड़ रुपये रहा. सैकनिल्क के मुताबिक, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

‘कॉकटेल 2’ को पीछे छोड़ बनाया पहला रिकॉर्ड

पहले दिन की कमाई के साथ ‘धमाल 4’ ने ‘कॉकटेल 2’ के 14.10 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही फिल्म साल 2026 की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई.

2026 की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

1. धुरंधर 2 – 145 करोड़

2. बॉर्डर 2 – 32.10 करोड़

3. वेलकम टू द जंगल – 19.40 करोड़

4. भूत बंगला – 18.31 करोड़

5. धमाल 4 – 15.50 करोड़

6. कॉकटेल 2 – 14.10 करोड़

7. अल्फा – 9.50 करोड़

8. ओ रोमियो – 9.01 करोड़

9. है जवानी तो इश्क होना है – 8.65 करोड़

10. इक्कीस – 7.28 करोड़

‘धमाल 4’ में क्या है खास?

‘धमाल 4’ सुपरहिट धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन और संजीदा शेख अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक पुराने खजाने की तलाश पर आधारित है, जिसमें कॉमेडी, रोमांच और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ALSO READ: BJP जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती का लिया संकल्प

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *