धनबाद : BCCL प्रबंधन की पहल, ओवरमैन और माइनिंग सरदार के पद विभागीय कर्मियों से भरे जाएंगे

Dhanbad: पिछले दिनों ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल का बीसीसीएल (BCCL) के निदेशक (एचआर) के साथ बैठक हुई...

Dhanbad: पिछले दिनों ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल का बीसीसीएल (BCCL) के निदेशक (एचआर) के साथ बैठक हुई थी जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी थी. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण मुद्दा उन विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति का था, जिन्होंने ओवरमैन एवं माइनिंग सरदार का योग्यता दक्षता प्रमाण पत्र (कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट) प्राप्त कर लिया है. संगठन के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है. जल्द ही योग्यता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले विभागीय कर्मियों का माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन पद पर प्रमोशन कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 1.16 अरब रुपये का आवंटन

पदोन्नति से भरी जायेंगी रिक्तियां

बताया गया कि रिक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर पदोन्नति से भरा जाएगा. यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है, बल्कि कोलियरी में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं उत्पादन को सुचारू बनाए रखने की दिशा में एक अत्यंत आवश्यक कदम है. इससे ओवरमैन एवं माइनिंग सरदार जैसे वैधानिक पदों की कमी दूर होगी. एजेंडा मीटिंग में संगठन की ओर से दीपक कुमार सिंह, विजय यादव, वीके सिंह, शिव शंकर महतो, अमित नारायण, राकेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदन सिंह, अमित शाह, रवि होकर, बालेश्वर पंडित, शंभू पासवान, अरुण कुमार दुबे, रवि ओंकार, धनंजय कुमार, साजन महतो, बिगु साव, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें : हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान चार की मौत और 191 लोग घायल, शव रखकर किया सड़क जाम, प्रशासन के विरोध में नारेबाजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *