Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर में परिसंपत्तियों का वितरण

बेरमो: बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर बी पंचायत सचिवालय में अनुमंडल स्तरीय ‘विधिक...

Bokaro Thermal
उदघाटन करते न्यायाधीश एवं मौजूद लोग एवं लाभुक

बेरमो: बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर बी पंचायत सचिवालय में अनुमंडल स्तरीय ‘विधिक मेगा लीगल एम्पावरमेंट’ (वृहद विधिक सशक्तिकरण) शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट के न्यायाधीश राज कुमार पांडेय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों बेरमो सीओ संजीत कुमार एवं बीडीओ मुकेश कुमार ने किया.

प्रखंड की सखियों को दिया गया 60 लाख 50 हजार रुपये का चेक

बेरमो बीडीओ ने ​शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में पिछले तीन दशकों में यह एक क्रांतिकारी कदम है. उन्होंने कहा, न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है. प्रशासन का लक्ष्य हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है.​ शिविर के दौरान मुख्य अतिथि के हाथों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिसमें ​जेएसएलपीएस बेरमो प्रखंड की सखियों को 60 लाख 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. दो जरूरतमंदों को व्हीलचेयर दी गई, छह लाभुकों को बतख के चूजे वितरित किए गए, जन्म प्रमाण पत्र का वितरण और एक छोटे बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया.​

कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे

मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट के न्यायाधीश ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, कि कानूनी जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे, यही इस मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य है. न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोक अदालत और विधिक शिविरों के माध्यम से हम न्याय को जनता के द्वार तक लेकर आए हैं. ग्रामीण सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता का लाभ निडर होकर उठाएं.​

बेरमो सीओ ने योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम में बेरमो सीओ ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. मंच संचालन विष्णु कुमार मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन मुखिया चंद्रदेव घांसी ने किया. इस अवसर पर बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, जिप सदस्य शहजादी बानो, मुखिया अंजू आलम, विश्वनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि नवीन पांडेय, अधिवक्ता प्रशांत पॉल, अशोक साव, नीलम कुमारी सहित जेएसएलपीएस के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू : उपायुक्त ने प्रधानमंत्री वन धन विकास केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- ‘रोजगार के होंगे अवसर प्राप्त’

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *