धनबाद: संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का गुर्गा दिलीप सिंह को किया गिरफ्तार

धनबाद: कोयलांचल में आतंक का पर्याय बने प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए धनबाद पुलिस ने कार्रवाई की...

आरोपी दिलीप सिंह

धनबाद: कोयलांचल में आतंक का पर्याय बने प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए धनबाद पुलिस ने कार्रवाई की है.
एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक चर्चित कांड में फरार चल रहे नामजद आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है.

देर रात गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर थाना कांड संख्या 89/2026 का मुख्य आरोपी दिलीप सिंह इलाके में देखा गया है. इसके बाद आठ और नौ मार्च की मध्य रात्रि में पुलिस की एक विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा. आरोपी दिलीप सिंह (50 वर्ष) भूली ओपी क्षेत्र के बारामुड़ी (लिटिल फ्लावर स्कूल के पास) का रहने वाला बताया जा रहा है. दिलीप सिंह से हुई प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के कुछ अन्य सफेदपोश मददगारों और आगामी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में तीसरे दिन भी ठप रहा 500 मेगावाट का ’ए’ पावर प्लांट, भुगतान के बाद ऐश पौंड से छाई उठाव शुरू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *