Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: पत्थर से सिर कुचकर युवक की हत्या, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

Dhanbad: जिले में पत्थर से सिर कुचकर एक युवक की हत्या कर दी गई. मंगलवार को धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी यज्ञशाला...

Dhanbad: जिले में पत्थर से सिर कुचकर एक युवक की हत्या कर दी गई. मंगलवार को धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी यज्ञशाला ग्राउंड के पीछे स्थित झाड़ियों से युवक का शव बरामद हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना धनसार पुलिस को दी. युवक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है. अपराधियों ने युवक के सिर को पत्थर से कुच-कुच कर उसकी हत्या कर दी.

Also Read: यूपीएससी में अब संताली भाषा दिलाएगी सफलता, TRI रांची में शुरू हो रही फ्री कोचिंग, आवेदन शुरू

हत्या कहीं और कर शव को झाड़ियों में फेंका

अपराधियों ने युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया. हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा. घटनास्थल पर एक पल्सर बाइक भी बरामद हुई है, जो मृतक की बताई जा रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग मैदान की ओर गए, तब झाड़ियों में शव पड़ा देखा गया. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *