Click Here
Click Here
Click Here

असम में NDA सरकार की वापसी, हिमंत बिस्वा सरमा कुछ ही देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ 

Asam: असम में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है. बीजेपी नेता Himanta Biswa Sarma कुछ ही देर में लगातार...

Asam: असम में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है. बीजेपी नेता Himanta Biswa Sarma कुछ ही देर में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है. मुख्यमंत्री के साथ चार अन्य मंत्री भी आज शपथ ग्रहण करेंगे.

पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. यह समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी मैदान में सुबह 11:40 बजे आयोजित होगा, जहां राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

Read Also: डीसी ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत 

57 वर्षीय हिमंत बिस्वा सरमा असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं. उनके साथ बीजेपी की अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, जबकि सहयोगी दल असम गण परिषद के अतुल बोरा और बीपीएफ के चंदन ब्रह्मा मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें से अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो पहले भी सरमा मंत्रिमंडल का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली राज्य की राजनीति में वापसी कर रहे हैं.

ALSO READ: झारखंड: चौकीदार-दफादारों के वेतन और वर्दी के लिए 68 करोड़ से अधिक का बजट जारी, 15 जिलों को मिली सौगात

असम में NDA की लगातार तीसरी सरकार

असम में एनडीए गठबंधन की यह लगातार तीसरी सरकार होगी. इससे पहले 2016 में सरबानंदा सोनोवाल के नेतृत्व में गठबंधन पहली बार सत्ता में आया था, जो फिलहाल केंद्र सरकार में मंत्री हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *