Entertainment News: रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. साल 2025 की ब्लॉकबस्टर Dhurandhar का यह सीक्वल रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की रफ्तार पकड़ चुका है. फिल्म ने अपने पहले रविवार को 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका भारत में कुल कलेक्शन 411.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 691.32 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

वीकेंड पर लगातार दो शतक
फिल्म ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो दिनों तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.
- 19 मार्च (ओपनिंग डे): 102.55 करोड़ रुपये
- 20 मार्च: 80.72 करोड़ रुपये
- 21 मार्च: 113 करोड़ रुपये
- रविवार: 114.85 करोड़ रुपये
यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत बनी हुई है.
भाषा के हिसाब से कलेक्शन
रविवार को फिल्म के अलग-अलग भाषाओं में कलेक्शन इस प्रकार रहे:
- हिंदी: 107 करोड़ रुपये
- तेलुगु: 5.25 करोड़ रुपये
- तमिल: 2.50 करोड़ रुपये
- मलयालम: 0.09 करोड़ रुपये
- कन्नड़: 0.01 करोड़ रुपये
हिंदी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जिससे फिल्म को बड़ी बढ़त मिली.
शो काउंट और दर्शकों का रिस्पॉन्स
रिलीज के दिन फिल्म को भारत में 21,633 शो मिले थे, जबकि रविवार को यह संख्या थोड़ी घटकर 21,202 शो रह गई. इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और फिल्म ने शानदार कमाई जारी रखी.
बड़े सुपरस्टार्स को छोड़ा पीछे
हाल के बड़े बॉलीवुड रिकॉर्ड्स कि बात करें, तो यह फिल्म उनसे काफी आगे निकलती नजर आ रही है.
रणबीर कपूर की Animal (2023) ने ओपनिंग डे पर 63 करोड़ रुपये कमाए थे.
शाहरुख खान की Jawan (2023) ने 65 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.
इसके मुकाबले Dhurandhar 2 की शुरुआत और वीकेंड कलेक्शन कहीं ज्यादा मजबूत रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर तूफान, अब OTT पर धमाका! जानिए Dhurandhar 2 कब और कहां होगी रिलीज

