Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी से पहले चतरा में मॉकड्रिल, उपद्रवियों को सख्त चेतावनी

चतरा: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न...

चतरा: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के केशरी चौक पर भव्य मॉकड्रिल का आयोजन किया. इस दौरान पुलिस बल ने किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया. साथ ही उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों को कार्रवाई की साफ चेतावनी भी दी.

भीड़ नियंत्रण और कार्रवाई का अभ्यास

मॉकड्रिल के दौरान जवानों ने असामाजिक तत्वों की भूमिका निभा रही भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया. हालात को काबू में करने के लिए वाटर कैनन और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर यह दिखाया गया कि उपद्रव की स्थिति में पुलिस किस तरह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सकती है. इस अभ्यास के जरिए आम लोगों को यह संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

Also Read: BREAKING विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से आय से अधिक संपत्ति केस में पूछताछ शुरू

अधिकारियों की मौजूदगी और निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, एसडीओ जहुर आलम और थाना प्रभारी अवधेश सिंह सहित जिला प्रशासन व कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी गतिविधि का जायजा लिया.

एसपी की चेतावनी और अपील

मौके पर एसपी ने कहा कि हर बार मॉकड्रिल पुलिस लाइन में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार इसे भीड़भाड़ वाले इलाके में किया गया है ताकि आम लोगों को भी तैयारियों की जानकारी मिल सके. उन्होंने स्पष्ट कहा कि रामनवमी पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाएगा और जो भी कानून तोड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

संवेदनशील इलाकों में भी होगी मॉकड्रिल

एसपी ने बताया कि पर्व से पहले शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी इसी तरह की मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी. साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें और त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *