Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से आय से अधिक संपत्ति केस में पूछताछ शुरू

रांची: जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत विनय चौबे...

ACB OFFICE
ACB OFFICE

रांची: जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत विनय चौबे के साले और सरहज एवं ससुर के ऊपर दर्ज आय से अधिक संपत्ति केस की जांच जारी है. पिछले सप्ताह ACB ने विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह से पूछताछ की थी. लेकिन उन्होंने ACB के सवालों का गोलमोल जवाब दिया और एजेंसी को भ्रमित करने की कोशिश की. जिसके बाद सोमवार को एजेंसी ने विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से फिर से पूछताछ शुरू कर दी है.

ACB को मिली कई बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की जानकारी 

सोमवार की पूछताछ में ACB अलग अलग तारीखों में विनय सिंह और स्निग्धा सिंह के बैंक खातों और उनकी कंपनी में आए पैसों और अन्य लेनदेन की जानकारी स्निग्धा सिंह से मांग सकती है. बता दें, कि जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी और ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह एवं उनकी पत्नी समेत कई अन्य लोगों के ऊपर ACB ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले की जांच में एजेंसी को अब तक कई बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की जानकारी मिली है.

यह भी पढ़ें: अली कॉलोनी में ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन, विधायक विकास कुमार मुंडा ने दीं शुभकामनाएँ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *