Lohardaga: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का रविवार को लोहरदगा परिसदन में झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. विधानसभा अध्यक्ष विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पुराना नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे. लोहरदगा परिसदन पहुंचने पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया. इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाकात की और जिले के राजनीतिक, सामाजिक एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की दी जानकारी
मोजम्मिल अहमद ने विधानसभा अध्यक्ष को जिले में राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की वस्तुस्थिति से विस्तार से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई, रोजगार, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. साथ ही जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं और विकास कार्यों में आ रही चुनौतियों से भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया. मोजम्मिल अहमद ने लोहरदगा के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विधानसभा स्तर से आवश्यक पहल किए जाने की अपेक्षा जताई.

जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने पार्टी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना. उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास की गति को तेज करना है. सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसमें जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है.

बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य निरू शांति भगत, जिला सचिव अनिल उरांव, युवा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, कुडू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, किस्को प्रखंड अध्यक्ष बिनेस गुप्ता, सेन्हा अध्यक्ष राजकिशोर राम, अफरोज आलम, भंडारा प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, कैरो अध्यक्ष सजाद अंसारी, हसनैन खलीफा, अख्तर अंसारी, इसरार अहमद, इंजीनियर जफर इकबाल, जयप्रकाश शर्मा, लालू लोहरा, पंकज भगत, सुमन कुमार, आदित्य कुमार, विजय रोशन ठाकुर, मोनू ठाकुर और विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

