Ranchi: JPSC और JSSC से जुड़ी मांगों को लेकर रविवार शाम सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर फ्लैशलाइट जलाकर विशाल मार्च निकाला. छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.


छात्रों में उत्साह के साथ आक्रोश भी

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार ने कुछ मांगों पर पहल की है, लेकिन कई अहम मांगें अब भी लंबित हैं, जिससे छात्रों में नाराजगी बनी हुई है.


मांगें पूरी करने की उठी आवाज
फ्लैशलाइट मार्च के दौरान छात्रों ने सरकार से JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, लंबित मांगों के समाधान और जल्द कार्रवाई की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
ALSO READ: बोकारो: सोशल मीडिया पर दामोदर बचाओ आंदोलन को बदनाम करने का आरोप, थाने में शिकायत

