शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से एक करोड़ हड़पे,जांच में पहुंची बंगाल पुलिस

देवघर: जिले का मधुपुर क्षेत्र इन दिनों पश्चिम बंगाल की पुलिस दबिश के कारण चर्चा में है. मामला एक संभ्रांत तलाकशुदा महिला...

scam
scam

देवघर: जिले का मधुपुर क्षेत्र इन दिनों पश्चिम बंगाल की पुलिस दबिश के कारण चर्चा में है. मामला एक संभ्रांत तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का है. इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की पुलिस मधुपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश में छापेमारी की.घटना के अनुसार, पीड़ित महिला मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का अनुमंडल अंतर्गत रघुनाथगंज (उमरपुर शहर) की रहने वाली है. महिला एक बड़े मार्केट कॉम्प्लेक्स की मालकिन है. आरोपी युवक, जो मूल रूप से मधुपुर के मीनाबाजार मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है. उसी कॉम्प्लेक्स में कंप्यूटर की दुकान चलाता था.

दुकान चलाने के दौरान ही युवक ने महिला से नजदीकियां बढ़ानी शुरू की:

दुकान चलाने के दौरान ही युवक ने महिला से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कीं. देखते ही देखते दोनों के बीच बातचीत और घनिष्ठता बढ़ गई.जब महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो युवक ने इसे अपना हथियार बना लिया. उसने महिला को झांसा दिया कि शादी कर घर बसाने से पहले उसे अपना कारोबार और बड़ा करना है, जिसके लिए उसे भारी निवेश की जरूरत है.महिला युवक के झांसे में पूरी तरह आ गई। आरोपी ने पिछले वर्ष जनवरी से ही महिला के बैंक खाते से धीरे-धीरे पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया था. व्यापार विस्तार के नाम पर वह किश्तों में पैसे लेता रहा. जैसे ही महिला के खाते से एक करोड़ रुपये की मोटी रकम निकल गई, आरोपी रातों-रात अपनी कंप्यूटर की दुकान बंद कर वहां से फरार हो गया.पैसे गायब होने और युवक के अचानक गायब होने के बाद जब महिला ने अपने स्तर से छानबीन शुरू की, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला को पता चला कि, युवक पहले से ही शादीशुदा है. वह पश्चिम बंगाल का नहीं, बल्कि झारखंड के मधुपुर का रहने वाला है.ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने रघुनाथगंज थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई.

Read Also: पलामू नगर निकाय चुनाव 2026: 246 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ब्रीफ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *