Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: होली से पहले शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, 10 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

बोकारो: होली के त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के सिंडिकेट पर नकेल कसते हुए बोकारो पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है....

bokaro news
bokaro news

बोकारो: होली के त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के सिंडिकेट पर नकेल कसते हुए बोकारो पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के नरकुड़ी गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की है.इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है.पुलिस को जानकारी मिली थी कि नरकुड़ी स्थित एक मकान में होली के दौरान खपाने के लिए भारी मात्रा में नकली और अवैध विदेशी शराब का भंडारण किया गया है.पुलिस टीम ने जब चिह्नित मकान पर दबिश दी, तो वहां से सोना महतो (मकान मालिक) को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान घर के कमरों में अवैध शराब की पेटियां भरी मिलीं. हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही गिरोह के कुछ अन्य सदस्य भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *