News Desk: अक्सर लोग एक्ने को केवल त्वचा से जुड़ी परेशानी मानकर उसे गंदगी से जोड़ देते हैं. इसी वजह से वे फेस वॉश और क्रीम जैसी चीजों का सहारा लेते हैं. लेकिन अगर अच्छी स्किन केयर के बाद भी पिंपल्स बार-बार वापस आ रहे हैं, तो यह इशारा हो सकता है कि असली कारण शरीर के अंदर कहीं छिपा हुआ है.

अगर बॉडी में nutrients की कमी हो या hormones imbalance हो जाएं, तो इसका असर स्किन पर पिंपल्स के रूप में दिख सकता है. आइए आसान भाषा में समझते है कि बार-बार पिंपल्स क्यों होता है.
बार-बार एक्ने क्यों होते हैं? जानिए मुख्य वजहें
- हार्मोनल इंबैलेंस – जब बॉडी में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ता है, खासकर androgen बढ़ता है, तो oil glands ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. इससे पोर्स बंद होने लगते हैं और पिंपल्स बढ़ जाते हैं.
- PCOS और पीरियड्स बदलाव – महिलाओं में PCOS या periods के दौरान होने वाले हार्मोनल changes अक्सर chin और jawline पर acne का कारण बनते हैं.
- डाइट का असर – ज्यादा sugary foods और dairy products लेने से insulin level बढ़ता है, जो acne को trigger कर सकता है.
- तनाव और मेंटल हेल्थ – stress के दौरान बॉडी में cortisol बढ़ता है, जिससे skin ज्यादा oil produce करती है. साथ ही नींद पूरी न होने से skin ठीक से heal नहीं कर पाती और acne बढ़ जाता है.
बेहतर स्किन के लिए अपनाएं ये जरूरी बदलाव
एक्ने से राहत पाने के लिए सिर्फ स्किन केयर पर निर्भर रहना काफी नहीं होता. इसके साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में भी बदलाव करना जरूरी है, तभी बेहतर रिजल्ट मिलते हैं.
- डाइट का ध्यान रखें – ज्यादा मीठा, मैदा और तली-भुनी चीजें कम करें. अगर डेयरी प्रोडक्ट्स से दिक्कत होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें. रोजाना फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें.
- भरपूर पानी पिएं – दिन में करीब 3-4 लीटर पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन भी हाइड्रेटेड रहती है.
- अच्छी नींद लें – रोज 7-8 घंटे की नींद जरूरी है, इससे हार्मोन संतुलित रहते हैं और तनाव भी कम होता है.
- सफाई का ध्यान रखें – दिन में दो बार हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें और तकिए के कवर को समय-समय पर बदलते रहें.
- डॉक्टर की सलाह लें – अगर पिंपल्स ज्यादा हो रहे हैं, तो डॉक्टर से जरूर मिलें. वे सही जांच करके जरूरी ट्रीटमेंट और दवाइयां बता सकते हैं.
इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप अपनी स्किन को हेल्दी और क्लियर बना सकते है.

