खूंटी में डबल मर्डर: छऊ नृत्य देखकर लौट रहे दो नाबालिगों की टांगी से काटकर हत्या

Khunti : जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. सोयको...

Khunti : जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. सोयको थाना क्षेत्र के मॉडल विलेज जिवरी में अज्ञात अपराधियों ने दो नाबालिग युवक और युवती की टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अपराधियों ने दोनों के शवों को मारंगबुरु पहाड़ की तलहटी में फेंक दिया था. सोमवार को पुलिस ने सोमवार को दोनों शवों को बरामद कर लिया है.

Also Read: जाम से बचने के लिए मंत्री जी कर रहे बाइक की सवारी, बिना हेलमेट घूमने पर कटा 11 चालान, जनता पूछ रही- बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे?

छऊ कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात सोयको थाना क्षेत्र में एक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम को देखने के लिए बिसु पाहन और सुमी मुंडू भी पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान ही रात में बिसु पाहन का कुछ स्थानीय अपराधी प्रवृत्ति के युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी हिंसक हो उठे.

खेत में ले जाकर उतारा मौत के घाट

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बिसु पाहन और उसके साथ मौजूद सुमी मुंडू को जबरन पकड़ लिया. अपराधी दोनों को खींचते हुए कार्यक्रम स्थल के पास ही स्थित एक सुनसान खेत में ले गए. वहां आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना भयानक था कि दोनों नाबालिगों ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने कानूनी कार्रवाई से बचने और साक्ष्य छिपाने की कोशिश की. उन्होंने दोनों के लहूलुहान शवों को वहां से उठाया और मारंगबुरु पहाड़ की तलहटी में ले जाकर फेंक दिया, ताकि किसी की नज़र उन पर न पड़े.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *