NEET UG 2026 काउंसलिंग के लिए 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

Ranchi: झारखंड में NEET UG-2026 के तहत MBBS और BDS में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य के मेडिकल और...

NEET UG 2026
Registration for NEET UG 2026 counselling is mandatory by August 25 (AI IMAGE)

Ranchi: झारखंड में NEET UG-2026 के तहत MBBS और BDS में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को 25 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसी तारीख तक कॉलेजों की पसंद यानी चॉइस फिलिंग और भरे गए विकल्प में बदलाव भी किया जा सकेगा. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के निर्देश के बाद काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. इसके अनुसार रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और विकल्प में सुधार की प्रक्रिया 25 अगस्त को समाप्त हो जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

27 अगस्त से सीट आवंटन

पहले राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया 27 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान उम्मीदवार अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. सीट मिलने के बाद दस्तावेजों की जांच और संबंधित कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया 28 अगस्त से 5 सितंबर तक पूरी करनी होगी. यह काउंसलिंग राज्य कोटा की सीटों के साथ कुछ निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटा सीटों पर भी लागू होगी. इसमें पलामू का लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सरायकेला-खरसावां का नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका का सिद्धो कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, खूंटी का बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च और गढ़वा का वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शामिल हैं.

दिव्यांगता प्रमाण पत्र RIMS से मिलेगा

2026-27 सत्र में MBBS, BDS और BHMS में दाखिले के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी रिम्स को दी गई है. वहीं, BHMS की सीटों का पूरा विवरण अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से JCECEB को नहीं मिला है. सीटों की जानकारी मिलने के बाद नीट यूजी राज्य मेधा सूची के आधार पर BHMS सीटों का आवंटन किया जाएगा. दूसरे, तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का कार्यक्रम बाद में जारी होगा. इसके लिए MCC के अगले निर्देश का इंतजार किया जा रहा है. अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी तारीख 25 अगस्त है. इस दिन के बाद पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का मौका नहीं मिलेगा.

ALSO READ: बढ़नियाटांड़ गांव की बदहाल तस्वीर पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, बोले- खाट पर मरीज ले जाने को मजबूर ग्रामीण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *