Click Here
Click Here
Click Here

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले डॉ. इरफान अंसारी, रिम्स-2 प्रोजेक्ट को बताया मील का पत्थर

Ranchi: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के संकल्प के साथ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नई दिल्ली...

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले डॉ. इरफान अंसारी
मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले डॉ. इरफान अंसारी

Ranchi: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के संकल्प के साथ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस दौरान डॉ. अंसारी ने झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों का खाका आलाकमान के सामने रखा.

एशिया का सबसे बड़ारिम्स-2 बदलेगा राज्य की तस्वीर

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को विशेष रूप से एशिया के सबसे बड़े रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया. डॉ. अंसारी ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की दूरदर्शी सोच का परिणाम है. इस अस्पताल के शुरू होने से झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने ही प्रदेश में वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी.

ड़ॉ इरफान को मिला जनसेवा का मंत्र

स्वास्थ्य मंत्री के विजन और कार्यों की सराहना करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके समर्पण को सराहा. खड़गे ने डॉ. अंसारी को इसी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करने और गठबंधन सरकार के साथ मिलकर झारखंड के विकास की एक नई इबारत लिखने का निर्देश दिया. डॉ इरफान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मेरे संकल्प को और मजबूत करता है. हम झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

AlsoRead:67 साल का सफर: रांची विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस, मेधावी छात्र और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *