ड्रॉपआउट खत्म करने की मुहिम तेज, घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करेगा प्रशासन

Ranchi: जिले में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉपआउट की समस्या समाप्त करने के उद्देश्य से “स्कूल रूआर-2026 (बैक टू स्कूल)” अभियान...

Ranchi: जिले में बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और ड्रॉपआउट की समस्या समाप्त करने के उद्देश्य से “स्कूल रूआर-2026 (बैक टू स्कूल)” अभियान का शुभारंभ शनिवार को समाहरणालय सभागार में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया.

15 से 30 अप्रैल तक चलेंगी विशेष गतिविधियां

अभियान के तहत 15 से 30 अप्रैल तक जिले के सभी विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इस दौरान अनामांकित एवं स्कूल छोड़ चुके बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन निकटतम विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही 13 अप्रैल को सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों की अध्यक्षता में कार्यशालाएं आयोजित होंगी.

Also Read: गोविंदपुर जाम से मुक्ति के लिए सड़क पर उतरे एसएसपी, रंगडीह मोड़ से होगा रूट डायवर्जन, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

घर-घर जाकर होगी बच्चों की पहचान

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शिक्षक घर-घर जाकर ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान करें और उनका शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें. आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों का विद्यालयों में पारगमन तथा कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों का अगली कक्षा में सुचारू रूप से प्रवेश भी सुनिश्चित किया जाएगा. कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *