रिहायशी इलाके में नशे का नेटवर्क पकड़ा, 78 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

रांची: रांची पुलिस ने तुपुदाना ओपी क्षेत्र में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया....

रांची: रांची पुलिस ने तुपुदाना ओपी क्षेत्र में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया. जानकारी मिली कि आईटीआई कॉलेज, देवीमंडप रोड के पास एक अर्धनिर्मित मकान में नशे का धंधा चलाया जा रहा था.

छापेमारी और गिरफ्तारी

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस के पहुंचते ही दोनों आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल चंद्रशेखर नाथ शाहदेव (31) और सूरज कुमार महतो (28) के रूप में हुई, जो धुर्वा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

बरामद सामग्री

तलाशी के दौरान लाल चंद्रशेखर नाथ शाहदेव के पास से 60 पुड़िया (5.90 ग्राम) और सूरज कुमार महतो के पास से 18 पुड़िया (1.60 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद की गई. इसके अलावा 3,100 रुपये नकद भी जब्त किया गया. कुल मिलाकर 78 पुड़िया ब्राउन शुगर पुलिस ने कब्जे में ली है.

जांच और खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चुटिया इलाके से ब्राउन शुगर खरीदकर तुपुदाना क्षेत्र में ऊंचे दाम पर बेचते थे. सूरज कुमार को ग्राहक तलाशने और डिलीवरी के लिए रखा गया था. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *