Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू वासियों के लिए बड़ी राहत: 6 अप्रैल से फिर शुरू होगी रात्रि स्वास्थ्य सेवा, अब अंधेरे में नहीं भटकेंगे मरीज

विधायक विकास सिंह मुंडा के निर्देश पर ऐतिहासिक फैसला Bundu (Ranchi) : बुंडू नगर के आम नागरिकों के लिए एक बहुप्रतीक्षित और...

विधायक विकास सिंह मुंडा के निर्देश पर ऐतिहासिक फैसला

Bundu (Ranchi) : बुंडू नगर के आम नागरिकों के लिए एक बहुप्रतीक्षित और सुकून देने वाली खबर सामने आई है. लंबे समय से रात्रि स्वास्थ्य सेवा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है. आगामी 6 अप्रैल 2026 से पुराने अस्पताल स्थित फैब्रिकेटेड वार्ड में रात्रि सेवा पुनः शुरू होने जा रही है. इस पहल के बाद रात के समय मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकने की मजबूरी से निजात मिलेगी. यह महत्वपूर्ण निर्णय 25 मार्च 2026 को आयोजित अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया, जहां विधायक विकास सिंह मुंडा ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अस्पताल में नाइट सर्विस बहाल करने का स्पष्ट निर्देश दिया था. विधायक के निर्देश के तुरंत बाद अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू के उपाधीक्षक द्वारा पत्रांक 345 के तहत आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया.

ये भी पढ़ें : रिहायशी इलाके में नशे का नेटवर्क पकड़ा, 78 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विधायक प्रतिनिधि ने जताई खुशी

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार 6 अप्रैल से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सुबह 9 बजे तक रात्रि स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध रहेगी. यह सेवा पुराने अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में संचालित होगी और वर्तमान में चल रही नियमित ओपीडी सेवा के अतिरिक्त होगी. इस उपलब्धि पर तमाड़ विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि जनता की वर्षों पुरानी मांग का सम्मान है. उन्होंने बताया कि इस सेवा को शुरू कराने के लिए अस्पताल प्रशासन के साथ लगातार संवाद और प्रयास किए गए. उन्होंने इस जनहितकारी कार्य के लिए नगर अध्यक्ष जितेंद्र उरांव एवं उपाध्यक्ष रवींद्र उरांव का विशेष आभार जताया, जिन्होंने अपने वादे के अनुरूप निरंतर प्रयास कर इस पहल को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साथ ही पूर्व उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार पासवान तथा वर्तमान उपाधीक्षक डॉ. अविनाश चन्द्र सोय के सहयोग और समन्वय की भी सराहना की गई, जिनकी सक्रियता से यह व्यवस्था संभव हो पाई है.

ये भी पढ़ें : प्रोजेक्ट भवन की फाइल-लिपि और नेपाल हाउस का लंच-काल: जहां घड़ी की सुई नहीं, साहब का मूड तय करता है विकास की रफ़्तार

अस्पताल उपाधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों को दिया सख्त निर्देश

अस्पताल उपाधीक्षक ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय पर उपस्थित रहें और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें, ताकि रात के समय किसी भी मरीज को आपातकालीन इलाज के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े. यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि बुंडू की जनता के विश्वास और उम्मीदों को भी नई मजबूती देने वाला निर्णय साबित होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *