रांची : मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन सोमवार को होगा. समापन से पहले रविवार को मेले में भारी भीड़ उमड़ी और दोपहर से ही लोगों का आना शुरू हो गया. स्टॉलधारकों ने अंतिम दिन आकर्षक ऑफर्स और भारी छूट की पेशकश की, जिससे खरीदारी में तेजी देखी गई. हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर, हैंडलूम, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, किचन उत्पाद और खादी वस्त्रों की जमकर बिक्री हुई. टिकट काउंटर पर लंबी कतारें दिखीं और देर रात तक लोग खरीदारी व खानपान का आनंद लेते रहे.
Also Read : रांची: एसएसपी आवास के पास पेड़ पर चढ़ा विशाल सांप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
स्वदेशी मेले की घोषणा, आत्मनिर्भरता पर जोर
समापन की पूर्व संध्या पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची में जल्द ही स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा, जिससे गांवों में बने उत्पादों को बाजार और मंच मिलेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं और स्थानीय कलाकारों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करते हैं. साथ ही “क्लीन रांची, ग्रीन रांची” अभियान के तहत कोर कमेटी बनाकर शहर को 2026 तक बेहतर बनाने की बात कही. उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए जीएसटी कलेक्शन और डिफेंस एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी को भी रेखांकित किया.
Also Read : रांची: एसएसपी आवास के पास पेड़ पर चढ़ा विशाल सांप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
ट्रेड फेयर से मिली रांची को नई पहचान
चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस ट्रेड फेयर ने रांची को नई पहचान दी है और लोगों को 12 देशों व 15 राज्यों के उत्पादों का अनुभव मिला. स्टॉलधारकों को भी ग्राहकों की जरूरत समझने का मौका मिला. इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और आयोजन की सराहना की.
Also Read : गिरिडीह में बस-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
फैशन शो ने बांधा समां
ट्रेड फेयर में “मॉम एंड किड्स फैशन शो” का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर भारतीय संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया. आयोजन के सफल संचालन में आस्था किरण, पूनम आनंद सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
