दुमका: भीड़भाड़ वाले टीन बाजार स्थित दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

दुमका: शहर भीड़भाड़ वाले टीन बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने...


दुमका: शहर भीड़भाड़ वाले टीन बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक पूजा सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सुबह के समय बाजार में मौजूद दुकानदार और स्थानीय लोग आग की लपटें देखकर घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया. आग काफी तेजी से फैल रही थी, इसलिए अग्निशमन विभाग के कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी. काफी देर के बाद आग पर काबू पाया गया. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के वजह से दुकान में आग लगी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *