शून्यकाल में विधायक सविता महतो ने शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय में योजनाओं का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया

सरायकेला: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में कुकड़ू प्रखंड के पुनर्वासित स्थल पर स्थित शहीद निर्मल महतो...

सरायकेला: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में कुकड़ू प्रखंड के पुनर्वासित स्थल पर स्थित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली विस्थापित दलित एवं आदिवासी परिवार की बच्चियों को पिछले पांच वर्षों से साइकिल अनुदान योजना और सावित्रीबाई फूलों किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा उठाया.

विधायक सविता महतो ने सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय में इन दोनों योजनाओं को शीघ्र लागू किया जाए और छात्राओं के लिए साइकिल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.इस संबंध में जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य एवं विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *