Click Here
Click Here
Click Here

पार्टी लाइन से बगावत पर सख्ती, झारखंड कांग्रेस ने 7 नेताओं को 3 साल के लिए किया निष्कासित

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले नेताओं पर कड़ा एक्शन लिया है. समिति...

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी लाइन से हटकर काम करने वाले नेताओं पर कड़ा एक्शन लिया है. समिति के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में 7 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 3 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इस फैसले को संगठन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

गिरिडीह के नेताओं पर कार्रवाई

गिरिडीह के महशर इमाम और सच्चिदानंद सिंह पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. दोनों नेताओं को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद अनुशासन समिति ने यह सख्त निर्णय लिया.

Also Read: झारखंड में शिक्षा क्रांति: राज्य विश्वविद्यालय विधेयक का उद्देश्य उच्च शिक्षा को बनाना है और अधिक प्रभावी : सुदिव्य सोनू

नगर निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता

वहीं सिमडेगा जिले के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज और पतरस एक्का पर नगर निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप लगा. जांच और उपलब्ध सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि इन नेताओं ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया है.

तत्काल प्रभाव से निष्कासन

अनुशासन समिति ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कांग्रेस के नियमों के तहत सभी सात नेताओं को तत्काल प्रभाव से 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *