31 मार्च को चांडिल में बिजली दफ्तर खुले रहेंगे, उपभोक्ता आसानी से जमा कर सकेंगे बिल

सरायकेला: चांडिल विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को विशेष व्यवस्था करने का निर्णय...

सरायकेला: चांडिल विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. महीने के अंतिम दिन सभी कैश काउंटर, कार्यालय और ATP मशीनें समय पर खुली रहेंगी, ताकि उपभोक्ता आसानी से अपना बिजली बिल जमा कर सकें.

सभी सेवाएं रहेंगी चालू

प्रमंडल के अनुसार, केवल बिल जमा करने की सुविधा ही नहीं, बल्कि राजस्व संग्रह, लाइन विच्छेदन और अन्य सभी कार्य भी सामान्य रूप से जारी रहेंगे. मार्च माह का अंतिम दिन होने के बावजूद किसी भी प्रकार की सेवा प्रभावित नहीं होगी.

अवकाश के बावजूद व्यवस्था

आमतौर पर अंतिम दिन अवकाश होने पर दिक्कतें आती हैं, लेकिन इस बार विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली है. उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए पूरे दिन सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएंगी.

Also Read: झारखंड के ये ‘कर्मयोगी’ आइएएस बने मिसाल: प्रशासनिक दक्षता और नवाचार से लिख रहे हैं विकास की नई इबारत

संपर्क के लिए नंबर जारी

किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर उपभोक्ता संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.

AE: 9431135940

JE: 9471727589

ऊर्जा बचाने की अपील

विभाग की ओर से आम लोगों से ऊर्जा बचाने की अपील भी की गई है. जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए बिजली के सही उपयोग पर जोर दिया गया है. यह सूचना सहायक विद्युत अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा द्वारा जारी की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *